मनोरंजन

Dhurandhar 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, पठान को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, पठान को छोड़ा पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज)’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,067 करोड़ रुपये पहुंचने के साथ ही यह 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 एडी (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के आठवें दिन (गुरुवार) फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपये हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपये पहुंच गया। आठवें दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु में 2.50 करोड़, तमिल में 90 लाख, कन्नड़ में 20 लाख और मलयालम में 10 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

Dhurandhar 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, पठान को छोड़ा पीछे

धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था

फिल्‍म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपये हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपये कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *