उत्तर प्रदेश, धर्म-कर्म

Ayodhya: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, करेंगे नगर दर्शन

Ayodhya: राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब होगी इस चीज़ की डिलीवरी, पूरी तरह लगी रोक

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा निकालने की परंपरा है। इस साल भी शुक्रवार को रामनगरी के 10 मंदिरों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी से बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ बृहस्पतिवार को स्वस्थ हो गए। उनका 10 दिनों से औषधीय उपचार किया जा रहा था। बीमार होने के चलते भगवान जगन्नाथ दर्शन नहीं दे रहे थे। मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। इससे पहले भगवान का भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन किया गया। शुक्रवार को भगवान रथ पर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे।

राममंदिर के समीप स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के महंत राघव दास ने बताया कि गुरुवार को भगवान स्वस्थ हो गए हैं। विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के बाद उन्हें खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। इससे पहले पंचामृत अभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार हुआ। नाम संकीर्तन का क्रम जारी है। शुक्रवार को भव्य गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। दशरथ महल, मणिराम दास की छावनी, चारधाम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में रथयात्रा महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *