अयोध्या: राम नगरी में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करने वाले हैं। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में ध्वजा फहराएंगे। उनके बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगेगी। इसके साथ ही राम मंदिर को पूर्ण माना जाएगा। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अब आप तस्वीरों में देखिए राम नगरी अयोध्या की मनमोहक तस्वीरें…

संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ PM मोदी राम दरबार पहुंचे

PM मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम दरबार में पूजा की।

PM मोदी ने परकोटे में बने सप्त ऋषियों के मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

राम जन्मभूमि में बने सभी मंदिरों में PM मोदी गए, लिया आशीर्वाद

मोदी ने राम मंदिर परिसर को देखा, सप्त ऋषियों के दर्शन किए और भगवान शेषावतार की भी पूजी की

पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की

मोहन भागवत के साथ PM मोदी ने पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी

साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक PM मोदी ने रोड शो किया। लोगों ने उन पर फूल बरसाए

ध्वजारोहण समारोह में PM मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी पहुंचे तो लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे से उनका स्वागत किया

यह वही ध्वज है, जो राममंदिर के शिखर पर फहराएगा। इसे गुजरात के 6 कलाकारों ने 25 दिन में बनाया

धर्मध्वजा 10 फीट ऊंची और 20 फीट लंबी है। इसमें भगवान राम की वीरता का प्रतीक चमकता हुआ सूरज, ‘ऊँ’ का निशान और कोविदार का पेड़ है

रामलला की सुबह की आरती की गई। रामलला ने सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए हैं। यह पोशाक डिजाइनर मनीष तिवारी ने बनाई है।

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने राम जन्मभूमि को प्रणाम किया

रामपथ पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। डीजे की धुन पर कलाकार नृत्य कर रहे हैं

साधु-संतों ने शंख बजाकर पीएम मोदी का वेलकम किया

तस्वीर मंगलवार सुबह की है। रामलला की जागरण आरती की गई

PM मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने उनका स्वागत किया

अयोध्या पहुंचे मेहमानों के स्वागत के लिए जगह-जगह इस तरह फूलों से स्लोगन लिखे हैं।

राम मंदिर के आसपास इस तरह फूलों से सजावट की गई है। स्वच्छता के संदेश भी लिखे हैं।

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ उत्तर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने मंत्र उच्चारण कर PM मोदी का स्वागत किया।

ड्रोन से ली गई इस तस्वीर में राम मंदिर और परकोटे में बने सप्त ऋषियों के मंदिर देख सकते हैं।

मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जन्म भूमि परिसर में मेहमानों के बैठने के लिए कुर्सियां लगी हैं।

राम मंदिर के शिखर पर इसी धर्म दंड पर धर्मध्वजा फहराई जाएगी।
आखिरी में देर रात की तस्वीरें देखिए

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग दिख रहा भव्य राम जन्मभूमि।

मंदिर परिसर से लेकर रामपथ और पूरा शहर जगमगाती लाइटों से चकाचौंध नजर आ रहा है।

राम मंदिर में धर्मध्वजा समारोह की पूर्व संध्या पर अयोध्या नगरी भव्य सजी दिखी।

लेजर रोशनी में राम मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग दिखा।