देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Andhra Bus Fire: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी; 20 यात्री जिंदा जले

Andhra Bus Fire: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी; 20 यात्री जिंदा जले

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बंगलूरू जा रही सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक-संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया, लगभग 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर दुर्घटना में बच गए हैं।

कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक

पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अधिकतर बचे लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच थी। कुरनूल के जिला कलेक्टर डॉ ए सिरी ने बताया, यह दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो पाई है। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं।

बस के बाइक से टकराने के बाद लगी आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद से जा रही बस कुरनूल शहर के बाहरी इलाके में उलिंडाकोंडा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। बाइक बस के नीचे जा घुसी और ईंधन टैंक से टकरा गई, जिससे आग लग गई और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे के बाद गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि कई लोगों के आग में फंसने की भी खबर सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल ले जाया गया। बस पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद शहर के थे। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *