उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

बीजेपी के एजेंडे में ‘नौकरी’ नहीं, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: भाजपा ने कटवाए हिंदुओं के वोट, शंकराचार्य मुद्दे पर कही बड़ी बात

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकताओं में नौकरी और रोजगार जैसे मुद्दे हैं ही नहीं। अखिलेश यादव ने प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन हमेशा प्रतियोगी छात्रों के साथ रहा है। यह राजनीति का नहीं, युवाओं के भविष्य का सवाल है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। बड़ी संख्या में विभागों में पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्तियों को टालती जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवान वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, पर नियुक्तियां न होने से वे निराश और हताश हो चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादों का सहारा ले रही है और नौकरी-रोजगार पर बात करने से बचती है। आ भाजपा समाज को बांटने, विवाद खड़े करने और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *