लखनऊ: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर संगठित वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 लाख वोट काटे गए और जिस होटल में वह रुके थे, उसी की दूसरी विंग में अमित शाह ठहरे थे, जहां से गुजरात के ऑब्जर्वर को बुलाकर पूरा खेल कराया गया।
बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र पर खुला हमला हो रहा है। थानों, ब्लॉक और बिजली विभाग में दलाली चल रही है, फर्जी मुकदमे दर्ज कर जनता को परेशान किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली से लेकर पुलवामा, उरी और पठानकोट तक हुए हमलों में सरकार आज तक यह नहीं बता पाई कि आरडीएक्स कहां से आया, जबकि यूपी के कई जवान शहीद हुए, परिवारों को मदद तक नहीं मिली।
VIDEO | On the Sonbhadra stone quarry collapse incident, Congress leader Ajay Rai (@kashikirai) said, "The incident is very unfortunate. On one hand, these people (BJP leaders) are celebrating their victory in Bihar, and on the other hand, several labourers have died after a… pic.twitter.com/CgyaDm9pbz
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2025
2027 चुनाव की तैयारी जारी है
किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 400 रुपये का गन्ना भाव सिर्फ दिखावा है, भुगतान रुका है और किसान परेशान हैं। सोनभद्र हादसे पर अजय राय ने कहा कि अवैध खनन की जिम्मेदारी सरकार की है, क्योंकि मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मृतक परिवारों को एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव की तैयारी जारी है, लेकिन लोकतंत्र बचाना है तो जनता को हमारे साथ खड़ा होना पड़ेगा।