लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के 75 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस हथियारों के साथ पूरी तरह अलर्ट रहे। पब्लिक की सुरक्षा के लिए हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह बताते हैं कि सन् 1971 के बाद यह पहला मौका है, जब किसी हमले या आतंकी घटना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इधर, रेड अलर्ट घोषित के बाद लखनऊ-कानपुर जैसे शहरों में सुरक्षा बढ़ा गई। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
शुभम की पत्नी से मिले सतीश महाना
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभम के परिवार वालों से मुलाकात की। पत्नी ऐशान्या उन्हें देखकर रोने लगीं। महाना ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। इस दौरान महाना ने कहा कि जिन 26 निर्दोष लोगों की हत्या आतंकवादियों ने छुपकर की थी, उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम हमारे जांबाज सैनिकों ने किया। हम अपनी सेना का आभार व्यक्त करते हैं। यह 26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला है।
एयर स्ट्राइक पर सीएम योगी समेत यूपी के नेताओं की प्रतिक्रिया
सीएम बोले- जय हिंद की सेना
जय हिंद!
जय हिंद की सेना! pic.twitter.com/PnKDbc8R6z
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 6, 2025
अखिलेश यादव ने कहा- पराक्रमो विजयते!
पराक्रमो विजयते! !!!!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2025
मायावती बोलीं- सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय
पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय। pic.twitter.com/i4dBXhCVhV
— Mission 2027 (BSP) 🐘🐘 (@bsp_UP_2027) May 7, 2025
मंत्री एके शर्मा ने लिखा- सेना पर हमें गर्व
ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपने देश के नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं सशस्त्र सेनाओं सहित राष्ट्र रक्षा के इस कार्य में लगे सभी को नमन सह हार्दिक अभिनंदन!
हमें आप पर गर्व है।@narendramodi @myogiadityanath
@JPNadda @mlkhattar @Bhupendraupbjp… pic.twitter.com/TUPJPO8KrT— A K Sharma (@aksharmaBharat) May 7, 2025
यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर से हर दिशा में गर्व
भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम से 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद आज प्रातः विधानसभा क्षेत्र में 'भारत माता की जय' का ओजस्वी उद्घोष किया, तो सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावधारा से सराबोर हो उठा। हर दिशा में गर्व, श्रद्धा और सुकून की लहर दौड़ गई।
इस ऐतिहासिक क्षण पर… pic.twitter.com/0B6uKvThze— Satish Mahana (@Satishmahanaup) May 7, 2025
जमींदोज होती जुर्म-ज़ुल्म की जल्लादी जागीरदारी- नकवी
यतो धर्म: ततो जय: …सत्य मेव जयते..जमींदोज़ होती जुर्म-ज़ुल्म की जल्लादी जागीरदारी #OperationSindoor pic.twitter.com/s0wu6T2iwF
— Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) May 7, 2025
सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- दुनिया की सबसे पराक्रमी सेना पर हम सबको गर्व
दुनिया की सबसे बहादुर और पराक्रमी सेना पर हम सबको गर्व है। जय हिन्द जय भारत।
— Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) May 7, 2025
कवि कुमार विश्वास बोले- नए भारत में भरोसा पैदा हुआ है
जय हिंद, जय हिंद की सेना 🇮🇳💪🏼
#OperationSindoor pic.twitter.com/SBWkGSh9os— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 7, 2025
मंत्री संजय निषाद बोले- यह बदलता भारत है
#WATCH | लखनऊ: #OperationSindoor पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "यह बदलता भारत है…मुझे अपनी भारतीय सेना पर गर्व है…मैं सभी को बधाई देता हूं…" pic.twitter.com/s07pBdF3S4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
रवि किशन ने पीएम मोदी की फोटो पोस्ट कर लिखा- जय हिंद
जय हिन्द
जय हिन्द की सेना 🇮🇳🚩 pic.twitter.com/Dh4EiORue4— Ravi Kishan (@ravikishann) May 7, 2025
अजय राय ने कहा- हमें अपनी सेना पर गर्व
#WATCH वाराणसी: #OperationSindoor पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "मैं सेना को बधाई देता हूं। हमें हमेशा अपनी सेना पर गर्व है…सेना ने मजबूती से कार्रवाई की है…मुझे लगता है कि जहां भी आतंकवाद पनप रहा है, हमें उसे खत्म करने की जरूरत है…" pic.twitter.com/yq3cWEhwsg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
केशव बोले- भारत माता की जय
भारत माता की जय! 🇮🇳#OperationSindoor pic.twitter.com/yftFF4IdKs
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 6, 2025
ऐशन्या बोलीं- यह मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि
#WATCH | कानपुर: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने #OperationSindoor पर कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया। और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारा भरोसा कायम रखा है। यह मेरे पति… pic.twitter.com/se9rqrAj8D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
शुभम के पिता ने कहा- सेना को सलाम
#WATCH | #OperationSindoor | #PahalgamTerroristAttack में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा "मैं लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश की जनता का दर्द समझा। जिस तरह से भारतीय सेना ने… pic.twitter.com/2etMCNzzYs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
हमें अपनी सरकार पर गर्व- जगतगुरु शांडिल्य
श्रृंगवेरपुर धाम पीठाधीश्वर जगतगुरु शांडिल्य जी महाराज ने पाकिस्तान पर हुए हमले का स्वागत किया। दीप जलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया है। कहा- पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। हमें अपनी सरकार पर गर्व है। सेना ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- जवाब देना बहुत जरूरी था
एयर स्ट्राइक पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मेरठ में कहा- लंबे समय से पूरा देश प्रतीक्षा कर रहा था कि जो अन्याय हमारे साथ हुआ, उसका उत्तर दिया जाए। बीती रात जो हुआ है, वह बिल्कुल सही हुआ है। जवाब देना बहुत जरूरी था और यह जवाब सिर्फ एक शुरुआत है। हम इस कदम का समर्थन करते हैं।
हम हर परिस्थिति में भारत सरकार के साथ खड़े- अखिल भारतीय संत समिति
अखिल भारतीय संत समिति ने एयरस्ट्राइक को लेकर सेना को बधाई दी। कहा- हम हर परिस्थिति में भारत सरकार के साथ खड़े हैं।
भारतीय सेना ने आतंकियों को सुहाग उजाड़ने की सजा दी- शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पीएम मोदी और सेना का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “जिस तरह से निर्दोष हिंदू बहनों का सुहाग उजाड़ा गया था, उसके बाद पीएम मोदी के ऑपरेशन सिंदूर ने उन बहनों का दुख कम करने का काम किया है। भारतीय सेना ने आतंकियों को सुहाग उजाड़ने की सजा दी है।
मथुरा में एयर स्ट्राइक की खुशी मिठाई बांटी गई
मथुरा में एयर स्ट्राइक की खुशी मनाई जा रही है। हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को मिठाई बांटी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
क्या होता है रेड अलर्ट?
- रेड अलर्ट एक चेतावनी प्रणाली है, जो किसी गंभीर खतरे या आपात स्थिति को इंगित करती है। इसे आमतौर पर मौसम विभाग, सरकार या आपदा प्रबंधन एजेंसियां जारी करती हैं।
- इसका मतलब है कि स्थिति अत्यंत खतरनाक है, जैसे- आतंकी हमला, भारी बारिश, तूफान, बाढ़, भूकंप या अन्य आपदाएं और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।
- मसलन आतंकी खतरे या युद्ध जैसी स्थिति में रेड अलर्ट लोगों को सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है।
- भारी बारिश या चक्रवात के कारण भी रेड अलर्ट जारी किया जाता है, जिसका मतलब है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए।
- रेड अलर्ट का पालन करना जरूरी होता है, क्योंकि यह जान-माल की सुरक्षा के लिए होता है।