उत्तर प्रदेश, राजनीति

मिर्जापुर से AAP की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा, संजय सिंह ने ईडी-सीआईडी को घेरा

मिर्जापुर से AAP की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा, संजय सिंह ने ईडी-सीआईडी को घेरा

मिर्जापुर: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार (16 जनवरी) को जिले से ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। यह पदयात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए 22 जनवरी को वाराणसी के सारनाथ में समाप्त होगी। पदयात्रा से पहले संजय सिंह ने शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद शहीद उद्यान पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर यात्रा की विधिवत शुरुआत की। विंध्याचल धाम में उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, आपसी भाईचारे, प्रेम और बंधुत्व के लिए मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की। साथ ही आम आदमी पार्टी के लिए भी आशीर्वाद मांगा, ताकि पार्टी समाजहित के कार्यक्रमों को और मजबूती से आगे बढ़ा सके।

मिर्जापुर से AAP की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा, संजय सिंह ने ईडी-सीआईडी को घेरा

ईडी-सीआईडी की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल

पदयात्रा के दौरान सिटी क्लब में पहली जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ईडी और सीआईडी को मोदी का छुट्टा सांड बताया। कहा की जहां मन कर रहा है वहीं घुस जा रहे हैं। बंगाल में की गई कार्रवाई टीएमसी के चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया।

मिर्जापुर से AAP की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा, संजय सिंह ने ईडी-सीआईडी को घेरा

संजय सिंह ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय और आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और असमानता आज देश की बड़ी समस्याएं हैं, लेकिन इन पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संघर्ष करती रहेगी।

2027 चुनाव पर भी बोले

आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इस मौके पर विभिन्न जनपदों से आए पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने पदयात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *