उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी के 20 जिलों में 5°C लुढ़का पारा, घने कोहरे के कारण बाराबंकी-गोंडा में विजिबिलिटी शून्‍य   

यूपी के 20 जिलों में 5°C लुढ़का पारा, घने कोहरे के कारण बाराबंकी-गोंडा में विजिबिलिटी शून्‍य   

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर और देवरिया सहित 20 जिलों में मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा पड़ रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रह गई है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है।

आज सुबह के समय गलन का एहसास हो रहा है। प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 6.5°C रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही बरेली में तापमान 7.4°C और इटावा में 8.2°C रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर की ओर से नमी लेकर आ रही हवाओं की वजह दिन का पारा स्थिर है, जबकि रातें ठंडी हो रही हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी से ठंडी होंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों में भी एक-दो दिन में बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे में हवा की दिशा बदलने से ठंडी हवाएं आएंगी। तब प्रदेश में ठंड अपना असर दिखाएगी। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक लुढ़केगा।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में तेज बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बढ़ी है। मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती प्रसार अगले दिनों में मौसम को और अधिक परिवर्तित कर सकते हैं।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी में ठंड में बदली हनुमान जी की सेवा

हनुमानगढ़ के वरिष्ठ पुजारी महंत रमेश दास ने कहा-बढ़ती ठंड को देखते हुए हनुमान जी की सेवा भी बदल गई है। सुबह 5 बजे आरती के बाद भक्त हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं। हनुमान जी को रजाई ओढ़ाने के साथ ही अंगीठी भी उनके सामने रखी जा रही है। उन्हें केसर कस्तूरी का सुगंध भी लगाया जा रहा है। भोग में पंचमेवा पूड़ी, पकौड़ी, हलवा और रबड़ी आदि से सेवा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *