उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Akhilesh Yadav, Election Commission, India Alliance, INDIA गठबंधन, Parliament monsoon session 2025, Parliament Session 2025, SP MP Awadhesh Prasad, SP MP Ram Gopal Yadav, special in-depth review, special in-depth review in Bihar, UP News, अखिलेश यादव, चुनाव आयोग, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण, विशेष गहन पुनरीक्षण, सपा सांसद अवधेश प्रसाद, सपा सांसद राम गोपाल यादव, संसद मानसून सत्र 2025, संसद सत्र 2025
Shailendra Singh
0 Comments
INDIA गठबंधन के सांसदों का SIR के खिलाफ प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने पूछा- एक उप राष्ट्रपति थे, वे कहां हैं?
नई दिल्ली: संसद सत्र का सोमवार (18 अगस्त) को 20वां दिन है। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। सत्र शुरू होने से पहले INDIA गठबंधन के सांसदों ने SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
दिल्ली: INDIA गठबंधन के सांसदों ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। pic.twitter.com/82yj8AimnJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उप राष्ट्रपति पद खाली है तो बनना ही था। एक उप राष्ट्रपति थे वे कहां हैं? नए बन जाएंगे अच्छी बात है। हम क्या फैसला लेंगे वे अलग बात है?
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, "उपराष्ट्रपति पद खाली है तो बनना ही था। एक उपराष्ट्रपति थे वे कहां हैं? नए बन जाएंगे अच्छी बात है। हम क्या फैसला लेंगे वे अलग बात… pic.twitter.com/yy2QM1j3J5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
रामगोपाल बोले- आयोग बचने के लिए इधर-उधर कर रहा
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा-देश में कुछ पद ऐसे हैं, चाहे वह राष्ट्रपति हों, उप राष्ट्रपति हों, लोकसभा अध्यक्ष हों, इन पर आम सहमति होना बेहतर है। अभी हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हमारा मानना है कि दक्षिण भारत के लोग काबिल और अच्छे होते हैं।
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, "देश में कुछ पद ऐसे हैं, चाहे वह राष्ट्रपति हों, उपराष्ट्रपति हों, लोकसभा अध्यक्ष हों, इन पर आम सहमति होना बेहतर है।… pic.twitter.com/ng2uygxpOh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
वहीं, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा कि बचने की कोशिश में वे इधर-उधर बातें करते हैं, दुनिया जानती है कि चुनाव आयोग की सूची में कई गड़बड़ियां हैं।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, "लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त होने की कगार पर है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने 18 हजार वोट कटने की सूचना हलफनामे के साथ दी थी। आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।" pic.twitter.com/jIhfwceS7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त होने की कगार पर है: अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त होने की कगार पर है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने 18 हजार वोट कटने की सूचना हलफनामे के साथ दी थी। आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



Post Comment