उत्तर प्रदेश
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
8 lane elevated highway, 8 लेन एलिवेटेड हाईवे, CM Nayab Singh Saini, Delhi CM Rekha Gupta, Delhi IGI Airport, Dwarka Expressway, Haryana CM, PM Modi, Prime Minister Narendra Modi, Urban Extension Road-2, अर्बन एक्सटेंशन रोड-2, दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, द्वारका एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी, हरियाणा सीएम
Shailendra Singh
0 Comments
देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन, PM Modi बोले- व्यापारियों-किसानों को मिलेगा लाभ
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (17 अगस्त) को देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे की शुरुआत की। गुरुग्राम से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट तक बने इस द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का भी उद्घाटन हुआ। इन दोनों प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम खत्म होगा।
वहीं, कार्यक्रम में पहुंचने से पहले PM मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर उनके अनुभव जाने। इसके बाद अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए उन्होंने रोहिणी से लेकर बक्करवाला तक रोड शो किया। जिस दौरान हाईवे के दोनों किनारों पर खड़े लोगों का गाड़ी से बाहर निकलकर अभिवादन किया।
दिल्ली के रोहिणी में हो रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी उनके साथ मौजूद हैं।
📍नई दिल्ली
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-2) परियोजना का मुआयना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी उपस्थित थी।#PragatiKaHighway #GatiShakti #UER2 #DwarkaExpressway pic.twitter.com/2CcgrLjyg8
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 17, 2025
व्यापारियों-किसानों को इससे लाभ मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के शुरुआत में कहा- एक्सप्रेस वे का नाम द्वारिका, जहां ये कार्यक्रम हो रहा है उस स्थान का नाम रोहिणी, जन्म अष्टमी का उल्लास, संयोग से मैं भी द्वारिकाधीश की भूमि से हूं। पूरा माहौल कृष्ण मय हो गया है। उन्होंने कहा, अगस्त का ये महीना आजादी के रंग में क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली देश में हो रही, विकास क्रांति की साक्षी बन रही है।
PM ने कहा कि थोड़ी देर पहले, दिल्ली को द्वारिका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिवटी मिली। इससे दिल्ली के गुरुग्राम के पूरे एनसीआर के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। इससे आना जाना आसान होगा। सभी का समय बचेगा। जो व्यापारी-कारोबारी वर्ग है, जो हमारे किसान हैं, उनको विशेष लाभ होने वाला है। दिल्ली एनसीआर के सभी लोगों को इस आधुनिक सड़कों के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।
📍नई दिल्ली
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने द्वारका एक्सप्रेस-वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के निर्माणकार्य में सहभागी श्रमयोगियों से संवाद किया और द्वारका एक्सप्रेस-वे परियोजना का मुआयना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती… pic.twitter.com/fLdJduwbla
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 17, 2025
11 सालों में दिल्ली NCR में आना-जाना आसान हुआ
PM ने कहा-केंद्र की सरकार ने इसके लिए अलग अलग स्तर पर काम किया है। हमने दस सालों में अभूतपूर्व विकास किए हैं। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो के मामले में दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो मार्केट हैं। ग्यारह सालों में दिल्ली एनसीआर में आना जाना पहले के मुकाबले आसान हुआ है। साथियों, दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वह जारी है। आज भी हम सभी इसके साक्षी बने।
उन्होंने कहा, ये दोनों सड़कें शानदार बनी हैं। पैरीफेरी एक्सटेंशन के बाद अब दिल्ली अर्बन एक्सटेंशन को बहुत जल्दी सुविधा मिलने वाली है। अर्बन एक्सटेंशन रोड बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके सड़क बनाने में किया गया है। वैज्ञानिक तरीके से यूज किया गया है।
दिल्ली वालों को हर परेशानी से मुक्त करेंगे
PM मोदी ने कहा- हमारी सरकार हर परेशानी से दिल्ली वालों को मुक्त करने जा रही है। मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में लगातार डटी हुई है। अब तक यमुना से सोलह लाख मीट्रिक टन कचरा हटा चुकी है। बहुत कम समय में ही दिल्ली में साढ़े छह सौ ईवी इलेक्ट,कि बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में EV बसें दो हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी।
दिल्ली से देहरादून 2 घंटे, कटरा 6 घंटे में पहुंचेंगे
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने संबोधन में कहा, कई और भी ऐसी परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, जिनके शुरू होने से देहरादून, उत्तर प्रदेश के कई शहरों का दिल्ली तक का सफर आसान होगा और समय भी कम लगेगा। मुझे विश्वास है हमने जो दिल्ली के लिए प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, उन्हें हम जल्द ही पूरा कर लेंगे। दिल्ली से देहरादून का सफर दो घंटे में होगा। वह इसी साल पूरा होगा। दिल्ली से कटरा हम छह घंटे में पहुंचेंगे।
ये प्रोजेक्ट दिसंबर 2026 में पूरा हो जाएगा। दिल्ली में आबादी बढ़ रही है, इसके लिए हमे विश्वस्तरीय इसे बनाना होगा। हमारे प्रधानमंत्री देश को विकसित भारत का संकल्प लिया है, जिसको हमे पूरा करना है। दिल्ली के लोगों की जो अपेक्षा है, उसके लिए हमारा विभाग हर स्तर पर करेगा।
परियोजनाओं से दिल्ली और हरियाणा को काफी लाभ
गडकरी ने कहा कि हमारे अधिकारियों ने आज काम जो किया है, वह बहुत अच्छा किया है। यदि काम अच्छा नहीं होता तो मैं नाराज भी होता। मैंने आज निरीक्षण किया, लेकिन काम अच्छा हुआ है। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। इन परियोजनाओं से दिल्ली और हरियाणा के लोगों को काफी लाभ होगा। इससे आधी दिल्ली को जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने जो रोड मैप दिया है उसमें लॉजिस्टिक कॉस्ट को कम करने के लिए कहा गया है।
इसके लिए हम आईआईटी की मदद ले रहे हैं। इन्होंने अध्ययन किया है और बताया है कि हमारे देश में लॉजिस्टिक कास्ट में छह प्रतिशत की कमी आई है। कई और भी ऐसी परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, जिनके शुरू होने से देहरादून, उत्तर प्रदेश के कई शहरों का दिल्ली तक का सफर आसान होगा और समय भी कम लगेगा।
हरियाणा CM बोले- हमें 21 नए नेशनल हाईवे दिए
वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आपने हरियाणा को 21 नए नेशनल हाईवे दिए हैं, जिनमें से 12 बन चुके हैं। आज हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ चुका है। आपके नेतृत्व में हरियाणा उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनकर उभरा है। मैं आपका प्रदेश वासियों की ओर से हरियाणा सरकार की ओर से केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने वाला सहयोग के लिए आभार प्रकट करता हूं।
सीएम सैनी ने कहा कि आपका यह प्रयास, ये विजन विकसित भारत के लिए हरियाणा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये आपके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि हम आज दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन गए हैं। हम जल्द ही आपके नेतृत्व में दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेंगे। हाल ही में हमारी स्वदेशी ताकत को दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देखा है।
देश के हर हिस्से में हो रहा विकास
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, देश के हर हिस्से में विकास हो रहा है। आपके नेतृत्व में रोड, रेलवे, और हवाई मार्गों का पूरे देश में हो रहा है। परियोजनाओं को आपके नेतृत्व में और मजबूत किया जा रहा है। आपका हरियाणा के प्रति विशेष सहयोग है। आपने हरियाणा को कई ऐसी सौगातें दी हैं, जिससे हरियाणा विकास की रोड पर तेजी से दौड़ रहा है। आपके आशीर्वाद से हमे लगातार कई ऐसे प्रोजेक्ट मिले हैं, जिससे हरियाणा का हमेशा आभारी रहेगा।
इन दोनों प्रोजेक्ट की खासियत
- 8 लेन अर्बन एलिवेटेड एक्सप्रेस वेः देश का पहला 8 लेन एलिवेटेड एक्सप्रेस वे, जो दिल्ली-NCR में ट्रैफिक को सुगम बनाएगा।
- 3.6 किमी अर्बन टनलः देश की सबसे चौड़ी 8 लेन टनल, जो द्वारका को IGI हवाई अड्डे से जोड़ती है।
- 4 और 3 स्तरीय इंटरचेंज: 4 स्थानों पर 4 स्तरीय और 9 स्थानों पर 3 स्तरीय इंटरचेंज ट्रैफिक जाम को कम करेंगे।
- आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं: टनल में सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, और आपातकालीन निकास की व्यवस्था।
- UER-2 (76 किमी): दिल्ली का तीसरा रिंग रोड, जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
- UER-2 विस्तार: 17 किमी का विस्तार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा।
- द्विन-ट्यूब टनल: 5 किमी लंबी टनल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ट्रैफिक को कम करेगी।
- पर्यावरणीय लाभः ट्रैफिक जाम में कमी से ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी।
- यात्री सुविधाः हवाई अड्डे तक तेज और सुगम पहुंच।
- दिल्ली से देहरादून 2 घंटे और कटरा 6 घंटे में पहुंचेंगे।
Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji reviews Urban Extension Road II in Delhi https://t.co/kktkEM6hOp
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 17, 2025



Post Comment