उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में 22 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, लखनऊ अपर आयुक्‍त बने राम भरत तिवारी

यूपी में 22 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, लखनऊ अपर आयुक्‍त बने राम भरत तिवारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक 22 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। राम भरत तिवारी को लखनऊ का अपर आयुक्त (Additional Commissioner) बनाया गया है। इनके अलावा नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई हैं, जबकि दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद बनाए गए हैं।

यूपी सरकार ने देर रात पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में अनिल कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया बनाया है। जबकि, दुष्यंत कुमार मौर्य को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात भेजा गया है। वहीं,अरविंद कुमार प्रधान को प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारियां

संतोष कुमार राय को उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाया है। इनके अलावा कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ के लिए भेजा गया है। जबकि, नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ बनाया है। प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाए गए हैं। वहीं, संगम लाल को उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बनाए गए सुरेन्द्र बहादुर

नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर बनाए गए हैं, जबकि पंकज कुमार सक्सेना को उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर बनाया गया है। दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण भी गए हैं। सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

वहीं, अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ, मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। वहीं, प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे। विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी जाएंगे। इसके अलावा प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप-जिलाधिकारी श्रावस्ती और ऋषभ वर्मा उप-जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *