मनोरंजन, सोशल मीडिया

Toxic से यश ने वसूली कितनी मोटी फीस? रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

Toxic से यश ने वसूली कितनी मोटी फीस? रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

Yash Starer Toxic: यश अभी अपनी आने वाली फिल्म, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज़ के लिए तैयार हैं. शुक्रवार को रिलीज़ हुए फिल्म के टीज़र ने गीतू मोहनदास की रिवेंज ड्रामा के लिए सभी को सुपर एक्साइटेड कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस वसूली है? मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यश ने ‘टॉक्सिक’ में अपने रोल के लिए 50 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूली है. हालांकि ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है कि एक्टर फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा लेंगे या नहीं. वहीं फिल्म के लिए यश के 50 करोड़ वसूलने की भी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है.

शुक्रवार को रिलीज हुआ थाटॉक्सिकका टीजर

शुक्रवार को, यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘टॉक्सिक’ का टीज़र शेयर किया, जिसमें बताया गया कि वह गीतू मोहनदास की रिवेंज ड्रामा में अपना सबसे हिंसक अवतार दिखाएंगे. ये एक बड़ी, सिनेमैटिक दुनिया दिखाता है जो ज़िंदादिल और क्रूर दोनों है. सर्कस की सेटिंग से लेकर ईस्ट एशियन-इंस्पायर्ड बैकग्राउंड तक, कहानी अलग-अलग समय को एक डार्क, एजी माहौल के साथ दिखाती है. वहीं राया के किरदार में यश का अवतार देख फैंस के होश उड़ गए हैं. खासतौर पर उनका ट्रांसफॉर्मेशन काफी इम्प्रेसिव दिखा है. जहां टीजर में वे दुबली पतली फुर्तीली काया से लेकर जबरदस्त फिजिक्स में नजर आ रहे हैं. टीजर देखने के बाद से फैंस के लिए फिल्म की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच चुकी है.

टॉक्सिकके बारे में और जानकारी

यश और गीतू मोहनदास की लिखी और गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई, ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ फिल्माया गया है, और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई दूसरी भाषाओं में इसके डब वर्जन बनाने का प्लान है जो इसके ग्लोबल एम्बिशन को दिखाता है. यश के अलावा, फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम रोल में हैं. वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत प्रोड्यूस की गई, टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *