उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन, पद्मश्री से हुए थे सम्मानित

129 साल के योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन, पद्मश्री से हुए थे सम्मानित

लखनऊ: 129 वर्ष के योग गुरु ‘पद्मश्री’ शिवा नंद का शनिवार देर रात निधन हो गया। बीएचयू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक, योग गुरु ने शनिवार की रात 8:30 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे। देर रात उनका शव दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया। शिष्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर आज किया जाएगा।

पद्मश्री शिवा नंद अन्न नहीं खाते थे। योग गुरु और योग साधना में निपुण थे। वह योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते थे। वह महाकुंभ में भी स्नान के लिए पहुंचे थे। आश्रम से जुड़े लोगों का दावा है कि वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे। उन्हें 2022 में पद्मश्री से नवाजा गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया था। योग गुरु शिवानंद योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते थे। वह महाकुंभ में भी स्नान के लिए पहुंचे थे।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग गुरु बाबा शिवानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘योग’ के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्म श्री’ स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है। आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *