Year Ender 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 जितनी खुशियां लाया, उतने ही गम भी देता गया। देश को साल 2025 से बड़ी शिकायत यह रहेगी कि वह भारतीय सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र को साथ में लेता गया। हालांकि, इस साल कई बड़े-बड़े स्टार्स ने दम तोड़ा, लेकिन धर्मेंद्र का दु:ख सबसे ज्यादा रहेगा। ईयर एंडर 2025 में हम उन स्टार्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह अपने चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया।
देब मुखर्जी
देब मुखर्जी का जन्म 22 नवंबर, 1941 को हुआ था। वह शुरू से ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका निधन 14 मार्च, 2025 को हुआ। अपने करियर में उन्होंने जो जीता वही सिकंदर और किंग अंकल जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं।
मनोज कुमार
अभिनेता मनोज कुमार भारत कुमार के नाम से मशहूर रहें। उनका जन्म 24 जुलाई, 1937 को हुआ, उनका निधन 4 अप्रैल, 2025 को हुआ। उनकी फिल्मों क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
मुकुल देव
अभिनेता मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर, 1970 को हुआ। उनका निधन 23 मई, 2025 को हुआ। वे सोनिया और अर्जुन और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।
शेफाली जरीवाला
कांटा लगा फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने भी इसी साल दुनिया को अलविदा कहा। 27 जून, 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हुआ।
अभिनेता अच्युत पोद्दार
बॉलीवुड एक्टर अच्युत पोद्दार का जन्म 22 अगस्त, 1934 को हुआ और निधन 18 अगस्त, 2025 को हुआ। उन्होंने करीब 125 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिल्म के अलावा, उन्होंने धारावाहिकों और नाटकों में भी काम किया।
संध्या शांताराम
अभिनेत्री संध्या शांताराम का जन्म 13 सितंबर, 1936 को हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा का सबसे हिट गाना अरे जा रे हट नटखट दिया। 90 के दशक में बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संध्या शांताराम ने 94 साल की उम्र में 04 अक्टूबर, 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
पंकज धीर
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर पंकज धीर ने कई फिल्मों में अपने काम से लोगों का दिल जीता था। वह महाभारत में कर्ण के रोल से मशहूर हुए थे। 15 अक्टूबर, 2025 को 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
असरानी
गोवर्धन असरानी बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1941 को हुआ। गोवर्धन असरानी का निधन 20 अक्टूबर, 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। वह अपनी आखिरी फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे।
सतीश शाह
पंकज धीर और असरानी के जाने गम में डूबे लोगों को उस वक्त बड़ा धक्का लगा, जब उन्हें पता चला कि अपनी कमाल की कॉमेडी से हंसाने वाले एक्टर सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सतीश शाह का 25 अक्टूबर, 2025 को 74 साल की उम्र में निधन हुआ।
सुलक्षणा पंडित
सतीश शाह के जाने के 10 दिनों बाद गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर आई। सुलक्षणा पंडित को एक्टर संजीव कुमार से प्यार था और उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन एक्टर के मना करने के बाद वह ताउम्र कुंवारी ही रहीं। 71 वर्ष की उम्र में 06 नवंबर, 2025 को उनके निधन पर उनका पूरा परिवार बिलख-बिलख कर रोया था।
जरीन खान
फेमस इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान की मां और अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान (कतरक) का 07 नवंबर, 2025 को निधन हो गया। 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। जरीन लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर के बाद बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
धर्मेंद्र देओल
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और निधन से कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान एक्टर के निधन की अफवाह भी फैली थी, लेकिन कुछ ही दिनों बात 24 नवंबर, 2025 को जब धर्मेंद्र के निधन की पक्की खबर आई तो पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। 89 साल की उम्र में इस दुनिया से अंतिम विदाई लेने वाले अभिनेता धर्मेंद्र अपनी अंतिम फिल्म इक्कीस में आखिरी बार नजर आएंगे।