Yamuna Expressway Accident: यूपी के मथुरा जिले के बलदेव में मंगलवार की सुबह 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। दृश्यता कम होने की वजह से सात बसें और तीन छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें आधिकारिक तौर पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के चलते काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड और आला अधिकारी हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों का तत्काल, समुचित एवं निःशुल्क उपचार…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 16, 2025
साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है और घायलों को समुचित इलाज दिए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, “यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन- 127 पर यह भीषण दुर्घटना हुई। गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उनमें आग लग गई, जिसके चलते 25 लोग घायल हुए और चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और बचाव व मदद के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की मदद दी जाए।”
जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 16, 2025