WPL Auctions: महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के सबसे हाई-प्रोफाइल T20 टूर्नामेंट में से एक बन गया है. WPL 2026 मेगा ऑक्शन में इस बार दीप्ति शर्मा ने इतिहास रचा और सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर सामने आई हैं, दीप्ति शर्मा को UP वॉरियर्स ने 3.20 cr में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है. दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं. इसका मतलब है कि दीप्ति अब स्मृति मंधाना के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्हें ऑक्शन में 3 करोड़ से ज़्यादा पैसे मिले हैं.
WPL इतिहास सबसे महंगे खिलाड़़ी
-
स्मृति मंधाना – ₹3.40 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): स्मृति मंधाना WPL के इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं, उन्हें 2023 में ₹3.40 करोड़ में साइन किया गया, RCB को 2024 का टाइटल दिलाया, और 2026 के लिए भी रिटेन रहेंगी.
-
एश्ले गार्डनर (AUS) – Rs 3.2 करोड़ – गुजरात जायंट्स ने खरीदा (2023)
-
दीप्ति शर्मा (भारत)- 3.20 cr में UP वॉरियर्स (2025)- UP वॉरियर्स ने RTM के तहत 3.20 cr में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. दीप्ति शर्मा डब्ल्यूपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय भारतीय खिलाड़ी बनीं हैं.
WPL ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
-
3.4 करोड़ – स्मृति मंधाना – RCB, 2023
-
3.2 करोड़ – दीप्ति शर्मा – UPW, 2025
-
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा – UPW, 2023
-
2.2 करोड़ – जेमिमा रोड्रिग्स – DC, 2023
-
2.0 करोड़ – शैफाली वर्मा – DC, 2023
-
2.0 करोड़ – काश्वी गौतम – GG, 2024
WPL ऑक्शन 2026 में सबसे महंगीं खिलाड़ी
-
3.2 करोड़ – दीप्ति शर्मा – यूपी वारिरयर्स, 2025
-
3 करोड़- अमिलिया कर- मुंबई इंडियंस (2025)
-
2 करोड़- सोफी डिवाइन- गुजरात जायंट्स (2025)
-
1.9 करोड़- मेग लैंनिंग- यूपी वारिरयर्स, 2025
-
1.10 करोड़- लॉरा वुलफार्ट- दिल्ली कैपिल्स. 2025