-
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत झांसी जोन में कांग्रेस का समीक्षा एवं कार्यशाला सम्मेलन
झांसी: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बूथ तक मज़बूत करने के लिए “संगठन सृजन अभियान” के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में जोनल समीक्षा और कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झांसी में 13 जनपदों का जोनल समीक्षा एवं कार्यशाला का आयोजन हआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शपथ दिलाई उसके बाद अविनाश पांडे ने जनपद वार संगठन की समीक्षा की और जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष व कॉआर्डिनेटर को जरूरी निर्देश दिए।
बूथ मज़बूत करना जरूरी, लक्ष्य को साधने में मिलेगी मदद: अजय राय
अविनाश पांडे ने कहा संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता लगातार हमारी तरफ उम्मीद भरी निगाह से देख रही है, प्रदेश भाजपा सरकार से ऊब चुका है, बीजेपी के नेताओं के झूठ से परेशान हो चुका है, ऐसे में आप सभी कार्यकर्ता और नेता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, बूथ मजबूत किए बिना हम अपने लक्ष्य को नहीं पा सकते। झांसी जोन के प्रभारी और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जोन के अंतर्गत आने वाले जनपदों के कांग्रेस प्रवक्ताओं और वक्ताओं से संवाद किया और जरूरी सुझाव व टिप्स दिए, प्रवक्ताओं को डिबेट में अपनी बात को भारी बनाने के लिए जरूरी कौशल बताए।