उत्तर प्रदेश, सोशल मीडिया

हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं महिलाएं, यह गर्व का विषय है: महापौर सुषमा खर्कवाल

हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं महिलाएं, यह गर्व का विषय है: महापौर सुषमा खर्कवाल
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ नगर निगम में महिलाओं के योगदान को किया गया सम्मानित

लखनऊ: नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष सदन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और नगर निगम में महिलाओं के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना था। इस अवसर महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, जिले की 40 महिला पार्षद, नगर निगम की महिला अधिकारी, महिला कर्मचारी, सफाई मित्र आदि मौजूद रहे। इस दौरान महापौर ने कई महिला समाजसेविकाओं, महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

महापौर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

विशेष सदन की अध्यक्षता करते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं और नगर निगम के कार्यों में भी महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था हो या प्रशासनिक कार्य, महिलाएं हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं और यह गर्व का विषय है। महापौर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी संभव है जब उन्हें हर क्षेत्र में बराबरी का अवसर मिले और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिया जाए। उन्होंने उपस्थित महिला कर्मचारियों, महिला सफाई मित्रों और महिला पार्षदों का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि लखनऊ शहर की स्वच्छता और विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

महिला पार्षदों की भूमिका को सराहा गया

विशेष सदन में उपस्थित जिले की 40 महिला पार्षदों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने नगर निगम के कार्यों में अपनी भागीदारी और चुनौतियों के बारे में चर्चा की। महिला पार्षदों ने कहा कि वे सदन के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और सुविधाओं के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी और समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *