Weather: मौसम का मिजाज आए दिन चौंका रहा है। फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से सात अप्रैल से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने को मिल सकता है। आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं आठ अप्रैल को इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई जा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात व 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।
ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्र
-
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन।
यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार
- अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन।
यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार
- बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्र
- बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।