उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Weather: आज इन जिलों में चल सकती है भीषण आंधी; गिरेगा पारा

Weather: आज इन जिलों में चल सकती है भीषण आंधी; गिरेगा पारा

Weather Update: प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम आज (बुधवार) और कल यानी बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिलेगा। अब यह मौसमी बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर धीरे-धीरे पूर्वी दिशा की ओर बढ़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाके में ओलावृष्टि की संभावना है। गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन एवं आसपास के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

वहीं, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्र

बांदा, फतेहपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

यहां चलेंगी हवाएं

गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *