उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान, 5 बजे से वोटों की गिनती; बिहार-ओडिशा में उलटफेर के आसार

राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान, 5 बजे से वोटों की गिनती; बिहार-ओडिशा में उलटफेर के आसार

नई दिल्‍ली: राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार (16 मार्च) सुबह 9 बजे मतदान जारी है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है। यहां उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। हरियाणा में वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इधर बिहार-ओडिशा में उलटफेर के आसार है।

तीनों राज्यों में उलटफेर हो सकता है

ओडिशा में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस ने रविवार को 5 विधायकों नोटिस जारी किया था। वहीं भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। वोटिंग के लिए सभी विधायकों को वापस बुलाया गया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।

हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों की बाड़बंदी की है। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला के रिजॉर्ट भेजा था। भाजपा ने अपने सभी 47 विधायकों को निजी होटल में शिफ्ट किया था। कांग्रेस विधायक हिमाचल से वापस लौट गए है। बिहार में संख्याबल के हिसाब से एनडीए की 4 सीटों पर जीत तय है। 5वीं सीट के लिए उलटफेर हो सकता है।

राज्यसभा चुनाव 2026

3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव

बिहार कुल सीटें- 5 : नितिन नवीन, शिवेन कुमार (दोनों BJP से), नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर दोनों JDU से), उपेंद्र कुशवाहा (RLSP), अमरेंद्र धारी सिंह (RJD)

ओडिशा कुल सीटें– 4 : मनमोहन सामल, सुजीत कुमार (दोनों BJP), दिलीप राय (निर्दलीय), संत्रुप्ता मिश्रा, दत्तेश्वर होता (दोनों BJD से)

हरियाणा कुल सीटें– 2 : संजय भाटिया, सतीश नांदल (दोनों BJP से), कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस)

एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता

10 राज्यों की जिन 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें 7 राज्यों की राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं। 26 में से पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं। अब चुनाव होने के बाद एनडीए के पास 13 सीटें हो जाएंगी। यानी 5 सीटों का फायदा हुआ।

वहीं, 3 राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद 7 सीटें मिलने के आसार हैं। यानी यहां 3 सीटों का फायदा हो सकता है। इस तरह एनडीए को कुल 8 सीटों का फायदा होने के आसार हैं।

राज्यसभा चुनाव 2026

7 राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध, NDA-विपक्ष को 13-13 सीटें

महाराष्ट्र कुल सीटें-7 : NDA-6, विपक्ष-1 : विनोद तावड़े, रामराव वडुकुटे, माया इवनाते (तीनों BJP से), पार्थ पवार (NCP-अजित), ज्योति वाघमारे, (शिवसेना- शिंदे) रामदास आठवले (RPI), शरद पवार (NCP-शरद)

तमिलनाडु कुल सीटें-6 : NDA-2, विपक्ष-4 : एम थंबीदुरई (AIADMK), अंबुमणि रामदास (PMK), तिरुची शिवा (DMK), जे रविंद्रन (DMK), एल के सुदीश (DMK), क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)

. बंगाल कुल सीटें-5 : NDA-1, विपक्ष-4 : राहुल सिन्हा (BJP), बाबुल सुप्रियो (TMC), राजीव कुमार (TMC), मेनका गुरुस्वामी (TMC), कोएल मलिक (TMC)

असम कुल सीटें-3: NDA-3 : जोगेन मोहन (BJP), तेरोस गोवाला (BJP), प्रमोद बोरो (UPPL)

तेलंगाना कुल सीटें-2 : NDA-0, विपक्ष-2 : अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)

छत्तीसगढ़ कुल सीटें-2 : NDA-1, विपक्ष-1 : लक्ष्मी वर्मा (BJP), फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हिमाचल कुल सीट-1 : विपक्ष-1 : अनुराग शर्मा (कांग्रेस)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *