मनोरंजन, सोशल मीडिया

Spirit: प्रभास की ‘स्पिरिट’ से सामने आया विवेक ओबेरॉय का रौबदार लुक

Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' से सामने आया विवेक ओबेरॉय का रौबदार लुक

Vivek Oberoi in Spirit: साउथ और हिंदी सिनेमा के पॉपुलर निर्देशक संदीप रेडी वांगा की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त हलचल है. जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही हैं, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से विवेक ओबेरॉय का पहला लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. कई लोग साउथ कोरियन स्टार डॉन ली के नाम की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पोस्टर में विवेक को देखकर फैंस चौंक भी गए और खुश भी नजर आए.

इंटरनेट पर छाया विवेक का रौबदार लुक

पोस्टर में विवेक ओबेरॉय एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. हाथ में सिगार, चेहरे पर रहस्यमयी एक्सप्रेशन और रौबदार लुक खलनायक का है. निर्देशक वांगा ने उन्हें फिल्म का एंटागोनिस्ट बताते हुए ऑफिशियली पेश किया है. खुद विवेक ने भी सोशल मीडिया पर यह लुक शेयर करते हुए लिखा कि यह किरदार ‘अंधेरे में छिपे राज’ समेटे हुए है. पोस्टर में उनके साथ नई अभिनेत्री ऐश्वर्या देसाई भी नजर आई, जो इस बड़े प्रोजेक्ट से डेब्यू कर रही हैं. जहां कुछ फैंस ने मजाक में कहा कि वे डॉन ली की उम्मीद कर रहे थे, तो कुछ ने विवेक के लुक की तारीफ की.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, फिल्म में लीड रोल में प्रभास नजर आएंगे और उनके साथ तृप्ति डिमरी अहम भूमिका निभा रही हैं. इससे पहले जारी फर्स्ट लुक में घायल अंदाज में प्रभास दिखाई दिए थे, जहां तृप्ति उनका सिगरेट जलाती नजर आई थी. ‘स्पिरिट’ को एक बड़े लेवल की ‘पैन-वर्ल्ड एंटरटेनर’ फिल्म बताया जा रहा है, जो 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आठ भाषाओं में रिलीज होगी. इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज और वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *