Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों के वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो यूपी के सहारनपुर का बताया जा रहा है. दरअसल, एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,. बच्चा ‘मम्मी-पापा’ करके चीख रहा है, लेकिन बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत करने वालों का दिल नहीं पसीजा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षक बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटका देता है, जबकि दूसरा मौलाना छड़ी से लगातार उसकी पिटाई करता है.
मौलाना के भेष में छिपे इन हैवानों को देखिए…
यूपी के सहारनपुर के एक मदरसे से ये शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहाँ 10 साल के मासूम बच्चे को दो मौलानाओं द्वारा बेरहमी से पीटा गया।
एक मौलाना ने उसके पैर पकड़ रखे थे,
और दूसरा – एक, दो या तीन नहीं…. ताबड़तोड़ 36 डंडे बरसाता रहा।… pic.twitter.com/shwW230aJh— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) April 4, 2026
तीसरा शख्स बना रहा वीडियो
मौके पर एक तीसरा व्यक्ति भी है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करता दिख रहा है. इस पहलू ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है, क्योंकि न केवल बच्चे के साथ क्रूरता की गई, बल्कि उसकी पीड़ा को कैमरे में कैद भी किया गया. लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक बच्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों के साथ होने वाली हिंसा और संस्थागत जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.