देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

US Israel Iran Attack: इजरायल-ईरान में जंग के हालात, जानें ताजा अपडेट

US Israel Iran Attack: इजरायल-ईरान में जंग के हालात, जानें ताजा अपडेट

US Israel Iran Attack: तेहरान पर हमले के बाद इजरायल-ईरान (Israel Iran Tension) में जंग के हालात पैदा हो गए हैं। सेंट्रल तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं। सरकारी मीडिया ने तेहरान में कम से कम 3 विस्फोटों की आवाजें सुने जाने की पुष्टि की है। इसी बीच ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। देशभर में मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इजरायली हमले के बाद दक्षिणी तेहरान के इलाके से धुआं उठता देखा गया है। ईरान पर हमले के बाद इजरायल में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि पूरे देश में सायरन बजाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल पर एडवांस अलर्ट भेजकर लोगों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एपी सूत्रों के अनुसार इजरायल के ईरान पर हमलों में अमेरिका (America) भी भाग ले रहा है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Defense Minister Israel Katz) ने कहा है कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया है और आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। IDF ने बताया कि ये एक प्रोएक्टिव अलर्ट है, ताकि जनता को इस संभावना के लिए तैयार किया जा सके कि इजरायल की ओर मिसाइलें दागी जा सकती हैं। इजरायली सेना ने दोहराया कि जनता से अपील है कि वो सुरक्षित स्थानों के पास ही रहें। इजरायली आर्मी ने घोषणा की है कि देशभर के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी गई है और लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है।

ईरान का पलटवार, इस्राइल की तरफ मिसाइलें दागीं

इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार शुरू कर दिया है। इस्राइल सेना का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इस्राइल की तरफ बढ़ रही थीं, जिससे देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। खतरे को रोकने और जहां आवश्यक हो वहां उसे नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है। अभी चल रहे हमले से किसी नुकसान या किसी के हताहत होने के बारे में तुरंत कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *