उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

US-Israel Attack: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, बेटी-दामाद और बहू-पोती भी मारी गईं

US-Israel Attack: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, बेटी-दामाद और बहू-पोती भी मारी गईं

तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका और इजराइल के हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच हुए हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

खामेनेई की मौत के बाद ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दु:ख जताया है। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के अनुसार, IRGC ने कहा कि ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश उनका शोक मना रहा है।’

ईरानी सेना ने की खतरनाक अभियान की शुरुआत

ईरानी सेना ने खतरनाक अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। सेना ने कहा कि यह हमला कुछ ही देर में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खामेनेई की मौत का दावा किया था।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया। यह ईरान की जनता के साथ-साथ अमेरिका और दुनियाभर के देशों के लिए न्याय है। दरअसल, इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान में राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। ईरान ने भी इजराइल पर पलटवार करते हुए जवाबी हमले किए।

कतर की राजधानी दोहा में 11 धमाके

कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। लोग के मुताबिक कम से कम 11 धमाके हुए हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि धमाकों की वजह क्या है और कितना नुकसान हुआ है।

ईरान पर हमले से दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद दुनिया के तेल बाजार में हलचल मच गई है। यह इलाका दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई देता है, इसलिए यहां लड़ाई बढ़ने से पूरी दुनिया में तेल की कमी और महंगाई बढ़ सकती है।

रॉयटर्स के अनुसार, अगर तनाव जल्दी खत्म नहीं हुआ, तो सोमवार को बाजार खुलते ही तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़ सकती हैं। अभी हाल ही में कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो कई महीनों में सबसे ज्यादा है।

खार्ग आइलैंड के पास भी धमाके की खबर

ईरान के खार्ग आइलैंड के पास भी धमाके की खबर है। यहां से ईरान का ज्यादातर तेल बाहर जाता है। राहत की बात यह है कि अभी तक होर्मुज स्ट्रैट मध्य से गुजरने वाले जहाजों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से रोज लाखों बैरल तेल गुजरता है।

ईरानी हमले में दुबई में 4 लोग घायल

दुबई सरकार के अनुसार, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई एक घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। सरकार ने बताया कि अबू धाबी के जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई एक अलग घटना में, एक ड्रोन को रोके जाने के दौरान गिरे मलबे से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *