एजुकेशन, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

UPSC CSE 2025 Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CSE 2025 Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CSE Result 2025: यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है. लाखों उम्मीदवारों को जिस नतीजे का लंबे समय से इंतजार था, वह अब खत्म हो गया है. UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विस परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही देश भर के अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है. जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट पास किया है, उनके नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं.

इंटरव्यू के बाद जारी हुआ अंतिम परिणाम

UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल होते हैं. इन तीनों चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होता है. इस बार इंटरव्यू प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चली. इंटरव्यू दिल्ली के धौलपुर हाउस स्थित UPSC मुख्यालय में आयोजित किए गए थे. इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट के कुल 275 अंक तय किए गए थे. इन अंकों को मेन्स परीक्षा के अंकों के साथ जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है.

ये हैं टॉपर

इस साल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. उनके इस प्रदर्शन के बाद वे इस साल के UPSC टॉपर बन गए हैं. रिजल्ट के अनुसार टॉप रैंकिंग में दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल ने जगह बनाई है. इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों में इन तीनों ने सबसे बेहतर अंक हासिल कर टॉप 3 में अपनी जगह पक्की की. UPSC ने इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया है, जिन्हें विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी.

मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों का होगा चयन

इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस,  इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन ट्रेड सर्विस के अलावा कई अन्य ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में भी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

ऐसे चेक करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.

  • स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.

  • स्टेप 3: इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा.

  • स्टेप 4: इस पीडीएफ में उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *