उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: एक साथ सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: एक साथ सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अप्रैल का पहला हफ्ता मौसमी उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में तीन और सात अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से प्रदेश भर में तेज हवा संग बेमाैसम बारिश का एक और दाैर शुरू होगा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी, मध्यांचल व बुंदेलखंड के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलेगिरने की भी संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *