उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश में बढ़ेगी वाली है गर्मी की रफ्तार, जानिए पूर्वानुमान

UP Weather: प्रदेश में बढ़ेगी वाली है गर्मी की रफ्तार, जानिए पूर्वानुमान

UP Weather: उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे दिन भर गर्माहट महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है तापमान में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का तापमान क्रमश: बढ़ेगा।

तीखी होगी धूप, और चढ़ेगा पारा

दिन के तापमान में मामूली कमी के बावजूद सोमवार को राजधानी में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह शाम की हल्की ठंड भी अब गायब है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप और कड़ी होगी जिससे दिन व रात के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *