उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: कई जिलों के स्कूल हुए बंद; मौसम विभाग ने भी कही बड़ी बात

UP Weather: कई जिलों के स्कूल हुए बंद; मौसम विभाग ने भी कही बड़ी बात

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से हवा का रुख पूर्वा होने से पारे में हल्की बढ़त के साथ कोहरे में थोड़ी कमी आएगी और मौसम थोड़ा सुधरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अमेठी जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 39 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इसके असर से आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त आएगी। । साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।

कई जिलों में स्कूल बंद, कुछ का समय बदला

भीषण सर्दी को देखते हुए अवध के करीब-करीब सभी जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में कक्षा आठ तक के बच्चों की पूरी तरह छुट्टी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *