UP Weather News: यूपी में 22 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे पारे में गिरावट आएगी और सुबह-शाम की ठंड में वृद्धि होगी। दीपावली के दिन लखनऊ, बहराइच, सुलतानपुर और प्रयागराज और आस-पास के जिलों में धूप का असर कम दिखा। बादलों की लुकाछिपी दिखाई दी। वहीं धुंध भी नजर आई। एक दिन पहले ही कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
कल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहेगा और इसके बाद रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। इससे रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।