उत्तर प्रदेश, राजनीति

UP Weather News: 19 जिलों में घनघोर बारिश की चेतावनी, 44 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के तराई इलाकों के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 25 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 44 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी तराई इलाकों में भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं। बुधवार से बारिश की तीव्रता में गिरावट आएगी।

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *