उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: यूपी में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूर्वानुमान

UP Weather: यूपी में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूर्वानुमान

UP Weather: कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में हलकी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में नजर आएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपेक्षाकृत मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, मेरठ, बागपत, सहारनपुर और बुलंदशहर में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्तकी है। अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया में भी बारिश का माहौल रहेगा। कुछ जिलों में आसमानी बिजली भी गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

इन जिलों में तेज हवा बहेगी

बारिश के साथ ही तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की है। वेस्ट यूपी के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, हाथरस और फिरोजाबाद में इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा। इसी तरह बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी तेज हवा चलने का अनुमान है।

लखनऊ में कल का मौसम कैसा रहेगा

यूपी की राजधानी लखनऊ में कल तेज धूप निकली रहेगी। यहां बारिश के बिलकुल आसार नहीं हैं। दिन में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। रात में पारा 12 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *