उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश के ज्यादातर जिलों में विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिरे ओले

UP Weather: प्रदेश के ज्यादातर जिलों में विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिरे ओले

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल यूपी समेत प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार को कई जगह 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम गति से बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कई जगह बारिश की वजह से तापमान के गिरावट दर्ज की गई।

पांच अप्रैल को मौसम में सुधार के साथ ही छह अप्रैल को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है। अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के दौरान प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा के अगले दौर के कारण तापमान में फिर से 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार, बारिश का असर सेंट्रल यूपी से पूर्वांचल की ओर स्थानांतरित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *