उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश में ‘मोंथा’ का भारी असर, आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बरसात

UP Weather: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 अक्टूबर के बीच चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही आदि में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मंगलवार को यूपी के दक्षिणी जिलों सोनभद्र, वाराणसी के साथ ही बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 अक्टूबर यानी मंगलवार की सुबह मोंथा चक्रवात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। यूपी में सबसे ज्यादा असर प्रदेश के दक्षिणी और बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों पर पड़ेगा और इन इलाकों में तेज हवा व गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होगी। चक्रवात गुजरने के बाद एक नवंबर से दिन के तापमान में दोबारा बढ़त देखने को मिलेगी।

बेमौसम बारिश से धान के किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में हुई बारिश और बूंदाबांदी से प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल या तो कटकर खेतों में पड़ी है या कटाई के इंतजार में खड़ी है। ऐसे में बारिश से फसल भीगने और खराब होने का खतरा है। किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *