उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न

UP Weather: खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न

UP Weather: उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला। तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से प्रदेश भर में तपिश भरे मौसम की वापसी देखने को मिली। कई जिलों में पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। मौसम साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और प्रदेश भर में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। रूखी पछुआ हवाएं फिलहाल 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर के औसत तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम साफ रहने और तपिश बढ़ने से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढोतरी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *