उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश में खत्म हुआ चक्रवात का असर, आज से दिन में दिखेगी तेज धूप

UP Weather: आज से थमेगी पछुआ की रफ्तार, गर्मी दिखाएगी अपना रंग

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से सामान्य हो गया है। दो दिन बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी ठंड तीसरे दिन कम पड़ गई। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अब आगे ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। नवंबर में रातें अपेक्षाकृत कम ठंडी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार मौसम को देखते हुए आम धारणा बन रही थी कि इस बार ठंड बहुत ज्यादा पड़ने वाली है लेकिन मौसम विभाग की माने तो ऐसा कुछ भी नहीं है और नवंबर में रातें कम ठंडी होंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, नकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव के दृष्टिगत प्रदेश में नवंबर के दौरान नगण्य औसत वर्षा के सापेक्ष अधिक वर्षा होने की संभावना है। नवंबर महीने के दौरान जहां प्रदेश के तराई इलाकों में दिन का औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व अन्य स्थानों पर यह सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश भाग में रात का औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *