उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: 30 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट, चार जिले होंगे बेहद ठंडे

UP Weather: प्रदेश में घने कोहरे का साया, इन 30 जिलों में अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के लगभग 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। इस बीच दिन के तापमान में तो कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।  प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद धूप भी खिलने के आसार हैं।

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीननगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, बाराबंकी रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में। जौनपुर, बहराइच और सीतापुर में अत्यधिक शीत दिवस होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *