-
ज्ञान की देवी मां सरस्वती की हुई आराधना
UP News: श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के बरेली और लखनऊ स्थित शैक्षिक संस्थानों में वसंत पंचमी पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, एसआरएमएस कालेज आफ ला, मेडिकल कालेज और रिद्धिमा स्थिति लाइब्रेरी में विधि विधान से ज्ञान, कला और संस्कृति की आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भजन भी प्रस्तुत किए। सीईटी में चेयरमैन देव मूर्ति, मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने मां सरस्वती की पूजा की। इस अवसर पर प्रिंसिपल एयरमार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ.एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, डीन पीजी डॉ. रोहित शर्मा, डीन यूजी डॉ. बिंदु गर्ग सहित सभी एचओडी और विद्यार्थियों ने पूजन किया। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स मेडिकल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सीईटी में प्रिंसिपल डॉ.प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, सीईटीआर में डीन एकेडमिक्स डॉ. शैलेंद्र सक्सेना एवं शिक्षकों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की। नर्सिंग कालेज में प्रिंसिपल डॉ. मुथु महेश्वरी और अन्य फैकेल्टी, रिद्धिमा में सेंटर हेड डॉ. आशीष कुमार और गुरुजनों ने मां सरस्वती की आराधना की। इस मौके पर विभागाध्यक्ष और सभी फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे। सभी स्थानों पर पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ।