उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: स्वतंत्रदेव बोले – मुंगेरीलाल का सपना साबित होगा अखिलेश का सत्ता में वापसी का दावा

UP News: स्वतंत्रदेव बोले - मुंगेरीलाल का सपना साबित होगा अखिलेश का सत्ता में वापसी का दावा

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का सत्ता प्राप्त करने का सपना ”मुंगेरीलाल के हसीन सपने” जैसा साबित होगा। चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी मंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से एसआईआर अभियान के अंतर्गत हुए कार्यों की प्रगति जानी। जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया जब तक अभियान का कार्य पूर्ण न हो जाए, तब तक विश्राम नहीं करना है। मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि 2027 अब दूर नहीं है।

उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य कमल होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और सतत संवाद बनाए रखें। एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन पर स्वतंत्र देव सिंह ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी समझौते के खिलाफ नहीं, बल्कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति का परिचायक था। उन्होंने कटाक्ष किया यह प्रदर्शन बता रहा था कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को किस हाल में पहुंचा दिया है। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *