उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: प्रदेश में अब नहीं बिकेगा पुराना अंडा, एक्सपायरी डेट होगी मेंशन

UP News: प्रदेश में अब नहीं बिकेगा पुराना अंडा, एक्सपायरी डेट होगी मेंशन

UP News: उत्तर प्रदेश में अब अंडे के शौकीनों को ताजा अंडा खाने को मिलेगा। सरकार ने कारोबारियों को अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने का आदेश दिया है जिससे बाजार में अब पुराना अंडा नहीं बिक सकेगा। उधर, सरकार के फैसले से पोल्ट्री फार्म से जुड़े किसानों व कारोबारियों ने सहमति जताई है। कारोबारियों ने बताया कि अब तक बाजार में कोल्ड स्टोरेज का अंडा मिलता था। अंडे को सुरक्षित रखने के लिए मजबूरी में कोल्ड स्टोरेज में रखाया जाता था।

30-35 डिग्री सेल्सियस पर कोल्ड स्टोरेज के अंडे की लाइफ दो हफ्ते तक की होती है। लेकिन, पता नहीं चल पाता था कि अंडा कितना पुराना है। सरकार के इस आदेश के बाद से कोल्ड स्टोरेज वाले ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। उधर, पोल्ट्री फार्म से जुड़े लोगों का कहना है कि हम लोगों के पास तो मशीने हैं। छोटे किसानों को मशीन दिलाने की व्यवस्था की जाएगा जिससे 1 अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *