होम

UP News: रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन

UP News: रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन

UP News: रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन चेयरमैन तनु यादव ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां युवक एवं युवती परिवारों की उपस्थित में शादी के बंधन में बंधें। रिच स्काई फाउंडेशन की चेयरमैन तनु यादव की तरफ से नवविवाहित जोड़े को विवाह उपरांत सम्मानित किया गया और उन्हें वैवाहिक उपहार स्वरूप सोफे, कुर्सी मेज, एवं वस्त्र आदि दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव उपस्थित रहे। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि रिच फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहा है, तनु याद का प्रयास बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा,  तनु यादव का रिच स्काई फाउंडेशन हमेशा महिलाओं के जागरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयासरत है।

UP News: रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन

वहीं रिच स्काई फाउंडेशन की अध्यक्ष तनु यादव ने कहा कि इस देश की आधी आबादी को सशक्त और आर्थिक निर्भर बनकर ही देश को मजबूत किया जा सकता है। भारत की बेटियां अंतरिक्ष में पहुंचकर पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं, हमे अभी इस पर और काम करने की जरूरत है। रिच स्काई फाउंडेशन की तरफ से वैवाहिक समारोह आयोजित कर घर बसाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इसमें कई बेटियां ऐसी थीं, जिनके परिवार में पिता नही थे, किसी के परिवार में कोई नही था। फाउंडेशन की चेयरमैन तनु यादव ने कहा कि हमारा फाउंडेशन सदैव घर बसाने एवं अन्य महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम लगातार संचालित कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर रिसर्च स्काई फाउंडेशन के वालंटियर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

UP News: रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *