उत्तर प्रदेश, धर्म-कर्म, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

UP News: मैनपुरी में सजेगा संस्कृति का रंग, हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

UP News: मैनपुरी में सजेगा संस्कृति का रंग, हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
  • हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: जयवीर सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 19 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य और गौरवमयी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को खास और आकर्षक बनाने के लिए कई सांस्कृतिक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल की जाएंगी। इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार और सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। महाराष्ट्र की मशहूर ढोल-ताशा टीम अपनी ऊर्जा से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाएगी। वहीं असम की संस्कृति डांस एकेडमी द्वारा बिहू लोकनृत्य की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही केरल की प्रसिद्ध कथकली नृत्य झांकी भी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण होगी। कार्यक्रम में ब्रज की प्रसिद्ध होली की झांकी भी निकाली जाएगी, जो दर्शकों को ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू कराएगी। गोरखपुर की वनटांगिया नृत्य झांकी, वाराणसी का मनमौजी अघोरी आर्ट ग्रुप एंड इवेंट, ओडिशा की मां पूर्णमासी घंटा पार्टी और मध्य प्रदेश के उज्जैन से श्री भरम रमैया भक्त मंडल की झांकी भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगी।

समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक गर्व के साथ पहुँचाना ही उद्देश्य

शोभायात्रा नवीन गल्ला मंडी से शुरू होकर श्री एकरसानंद आश्रम तक जाएगी और समापन कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार कैलाश खेर का कैलाशा बैंड अपनी विशेष प्रस्तुति देगा। इन झांकियों और प्रस्तुतियों के जरिए यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इससे न केवल हिंदू नववर्ष का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, बल्कि लोगों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से देखने का अवसर भी मिलेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राएं केवल उत्सव नहीं होतीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता की झलक भी दिखाती हैं। मैनपुरी में होने वाला यह आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति की विविधता और भव्यता से परिचय कराएगा। हमारा प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक माहौल बने और हमारी समृद्ध परंपराएं नई पीढ़ी तक गर्व के साथ पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *