उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, वित्त मंत्री जल्द करेंगे ऐलान

UP News: महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, वित्त मंत्री जल्द करेंगे ऐलान

UP News: यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रदेश की 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विधानसभा में इसका जिक्र किया था. उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना के बारे में जानकारी दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना का ऐलान कर सकते हैं. योगी सरकार के इस कदम को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ताकि महिला वोटरों को लुभाया जा सके.

यूपी में जिन 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की तैयारी है उसके तहत सामाजिक पेंशन के दायरे में दिव्यांग, वृद्धजन और निराश्रित महिलाएं शामिल हैं. ये पेंशन कितनी तक बढ़ाई जा सकती हैं, विधानसभा में इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी, जब बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में अपनी बात रखेंगे. बता दें कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में निराश्रित महिलाओं को दिव्यांग पेंशन के तौर पर 300 रुपये और अन्य को 500 रुपये महीने दिए जाते थे. लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पेंशन की रकम को बढ़ाकर एक हज़ार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया था. साल 2022 के चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *