उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए Good News, होली में तीन दिन की छुट्टी

UP News: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए Good News, होली में तीन दिन की छुट्टी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। योगी सरकार ने राज्य के सभी अधिकारियों को खास निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि इस महीने सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस बार होली की छुट्टी 3 दिन की रहेगी। योगी सरकार ने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें। ⁠किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा ⁠28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसके बदले 3 मार्च, 2026 को छुट्टी दी जाएगी।

इन तीन दिन रहेगी होली की छुट्टी

योगी सरकार ने ⁠सभी कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए 2,3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी दी है। इस संबंध में राज्य के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा। होलिका दहन (छोटी होली) 3 मार्च 2026 (मंगलवार) की शाम को होगा। होली का त्योहार शांति और खुशहाली के साथ मनाया जाए। इसे लेकर योगी सरकार पूरी तरह तैयार है। संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस संबंध में दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *