उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: बाबरी विध्वंस के 33 साल, ये प्रमुख शहर छावनी में तब्दील, UP में सुरक्षा टाइट

UP News: बाबरी विध्वंस के 33 साल, ये प्रमुख शहर छावनी में तब्दील, UP में सुरक्षा टाइट

UP News: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या, मथुरा समेत पूरे यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अयोध्या और मथुरा के साथ वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। अयोध्या में 4 दिसंबर से ही सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है।

हाल में धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ ही मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है, ऐसे में आज सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा सतर्क हैं। अयोध्या के SSP ने बताया कि जिले के सभी थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। चार दिसंबर से अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है और आज सुरक्षा घेरा और कड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

क्यों संवेदनशील है 6 दिसंबर?

बता दें कि हाल में दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ हिंदू संगठन 6 दिसंबर को ‘‘शौर्य दिवस’’ और कई मुस्लिम समूह इसे ‘‘काला दिवस’’ के रूप में मनाते हैं जिससे यह दिन कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *