उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Monsoon News: इन जिलों में मंगलवार को होगी जमकर बारिश, जारी हुई चेतावनी

UP Weather: बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Monsoon News: यूपी में मानसूनी बरसात जारी है। मंगलवार को मानसूनी बारिश का विस्तार पश्चिमी तराई इलाकों के साथ साथ दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर आदि में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी यूपी के 22 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते दो दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है। यही वजह है कि प्रदेश में 2 सितंबर को भी कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। 3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *