उत्तर प्रदेश, राजनीति, रोजगार, सोशल मीडिया

UP Home guards: 45 हजार होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, लिखित परीक्षा के बाद बनेगी मेरिट

UP Home guards: 45 हजार होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, लिखित परीक्षा के बाद बनेगी मेरिट

UP Home guards: प्रदेश में 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसका शासनादेश जारी करने के साथ गाइडलाइन को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्तियों के लिए एनरोलमेंट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिलने के बाद बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट किए जाएंगे, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

आयु की गई निर्धारित

शासन ने होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की है। प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी करेगा। तत्पश्चात शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *