उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

UP Government: BJP सरकार के 9 साल पूरे, CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

UP Government: BJP सरकार के 9 साल पूरे, CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

UP Government: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज (बुधवार) 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हों और वे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत, गांव के आखिरी व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की पहल की गई है। जल जीवन योजना के कामयाबी से कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल जी ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच आज हुए समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लिया।

10 हजार से ज्यादा गांवों में पहुंचा पानी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1,05,000 से ज्यादा राजस्व गांव हैं, जिनमें से 10 हजार से ज्यादा गांवों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश में स्कीम के कार्यान्वयन के साथ, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सभी एजेंसियां ​​और ठेकेदार काम पूरा होने के बाद 10 साल तक इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे। सीएम योगी ने कहा कि 85 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतें ऐसी थीं जहां पर पेयजल की कोई भी स्कीम नहीं थी। वहां पर हैंडपंप के माध्यम से या फिर तालाबों से या नदियों से जनता जल लेती थी। परिणाम था पर्याप्त जल संसाधन होने के कारण सामान्यतः लोगों को इसकी समस्या नहीं थी। लेकिन प्रदूषित जल के कारण बहुत बार तमाम प्रकार की बीमारियों के कारण असमय मौत की शिकायतों में काफी बढ़ोतरी हुई थी।

AI की मदद से मौत के कारणों का पता लगाया

मुख्यमंत्री बोले कि मैं केवल एक उदाहरण दूंगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्याप्त जल संसाधन है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस से प्रतिवर्ष हजारों मौतें होती थीं। इन हजारों मौतों का परिणाम वहां पर प्रतिवर्ष जब हम लोगों ने इन सभी आंकड़ों को लेकर के एआई टूल के माध्यम से इसकी एनालिसिस की तो पता लगा कि खुले में शौच और अशुद्ध पेयजल के कारण ये मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जल जीवन मिशन के तहत जब उन गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हुई और हर घर में शौचालय बने, जिन क्षेत्रों में 40 साल में 50 हजार से अधिक मौतें हुई थीं। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि पिछले 5 साल में मौत के आंकड़ों को जीरो तक पहुंचाने में हमें सफलता मिली है। और इसका श्रेय मैं प्रधानमंत्री के इस विजन को देता हूं, जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में हर घर में शौचालय और जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल की इस स्कीम को जारी किया, इसको लागू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *