उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Congress: विधानसभा घेराव की तैयारी में कांग्रेस, हिरासत में कई जिलाध्यक्ष

UP Congress: विधानसभा घेराव की तैयारी में कांग्रेस, हिरासत में कई जिलाध्यक्ष

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज विधानसभा का घेराव करेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश में लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पहली बार 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव हुआ था। इस घेराव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित तमाम लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे। वहां से जुलूस के रूप में विधानसभा कूच करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया गया है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें लखनऊ आने से रोका जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि मनरेगा बचाओ महासंग्राम और भाजपा कुशासन के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा पर घेराव और प्रदर्शन आज होना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में ये विधानसभा घेराव होगा। प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय भी उपस्थित रहेंगें। प्रदर्शन में नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी सहित सांसद व पूर्व विधायक और प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अंशु अवस्थी ने कहा कियोगी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर आंदोलन को रोकना चाह रही,  लेकिन जनता की आवाज को दबा नही पाएगी, कांग्रेस जनता के मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार में अपराध बढ़ता जा रहा, योगी आदित्यनाथ सरकार जाति और धर्म देखकर दलितों, अल्पसंख्यकों को और गरीबों को निशाना बना रही, अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *